नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: 21.30 लाख का मशरूका जब्त

अपराध · नीमच · · नई विधा डेस्क

नीमच में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: 21.30 लाख का मशरूका जब्त

मनासा नाका पर नाकाबंदी के दौरान ब्रेजा कार से 100.8 ग्राम एमडी ड्रमनासा नाका पर नाकाबंदी में पकड़ी गई ब्रेजा कार

पुलिस के अनुसार, रविवार को मनासा नाका पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार क्रमांक MP 44 ZD 3819 को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 100.8 ग्राम एमडी ड्रग्स और 10 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण (42), पिता दुर्गीलाल सुरावत, निवासी ग्राम रायसिंहपुरा तथा मुबीन (39), पिता रशीद मंसूरी, निवासी राजीव नगर, डाक बंगले के पास, नीमच सिटी के रूप में बताई है।

आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थों के अलावा तीन मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी के नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इस संबंध में साइबर सेल की मदद से भी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में नीमच सिटी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।ग्स और 10 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा बरामद

टैग: Neemuch News, नीमच, अवैधनशा, एमडी, ड्रग्स, डोडाचूरा, पुलिसकार्रवाई, Anti Narcotics Campaign, NDPS Act

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम