नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

स्थानीय · नीमच · · नई विधा डेस्क

नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी, पुलिस थानों और चौकियों में नई पदस्थापनाएं

नीमच, 27 नवंबर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और व्यवस्था में बदलाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं। इसमें उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौर को डिकेन चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जावद थाने से लक्ष्मण सिंह चौहान को कंजार्डा चौकी प्रभारी बनाया गया है। जावद थाने से लक्ष्मण सिंह चौहान की जगह दीपक पाटीदार को नई जिम्मेदारी दी गई है।

नीमच सिटी थाने से शिवराज सिंह सिखची को रतनगढ़ थाना भेजा गया है। इसके अलावा विद्यान सिंह को नीमच से जावद, रश्मिता टांक को सिंगोली से मनासा, तेजसिंह राठौर को मनासा से रतनगढ़ और अमन किशन सिंहावत को जावद से नीमचसिटी थाने में पदस्थ किया गया है।

अन्य थानों और चौकियों में भी बदलाव

रामपुरा थाना से अजय सिंह रावत को आजाक कार्यालय से रामपुरा और सम्मेलक को रामपुरा से नीमचसिटी भेजा गया है। सुवाखेड़ा चौकी प्रभारी गोपाल रतन को मनासा थाने में पदस्थ किया गया है।

कमान सिंह को जीरन से सुवाखेड़ा चौकी, श्यामलाल नानालाल को मनासा से भादवामाता चौकी तथा नीमचसिटी से समर्थ वर्मा को मनासा थाने में नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत आगामी दिनों में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

टैग: नीमच, नीमचपुलिस, पुलिसतबादले, राजेशव्यास, पुलिसप्रशासन, Neemuch Police, Neemuch News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम