नई विधा — नीमच न्यूज़

ढाबों पर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं होने देंगे : थाना प्रभारी

स्थानीय · मनासा · · नई विधा डेस्क

ढाबों पर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं होने देंगे : थाना प्रभारी

मनासा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी नजर; ढाबा संचालकों को दी सख्त हिदायत

मनासा, 27 नवंबर। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए मनासा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच-पड़ताल की और ढाबों पर विशेष निगरानी रखते हुए संचालकों को सख्त हिदायत दी।

थाना प्रभारी श्याम कुमावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और नशेड़ियों के जमावड़े पर रोक लगाना है। उन्होंने ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके यहां किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ढाबा संचालकों को दी चेतावनी

पुलिस ने ढाबा संचालकों को हिदायत दी कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर असामाजिक तत्वों को एकत्रित नहीं होने दें। ढाबों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

चेकिंग अभियान रहेगा जारी

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान नशेड़ियों और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और आमजन सुरक्षित महसूस करें।

टैग: मनासा, नीमच, मनासापुलिस, चेकिंगअभियान, कानूनव्यवस्था, ढाबाचेकिंग, पुलिसकार्रवाई, Manasa News, Neemuch News

और पढ़ें: मनासा की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम