नई विधा — नीमच न्यूज़

जावद पुलिस की नाकाबंदी में 52 किलो डोडाचूरा जब्त: राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ · जावद · · नई विधा डेस्क

जावद पुलिस की नाकाबंदी में 52 किलो डोडाचूरा जब्त: राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

जावद पुलिस की नाकाबंदी में 52 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेड़की-अठाना रोड पर नाकाबंदी के दौरान डोडाचूरा से भरी ऑल्टो कार पकड़कर राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार से तीन बोरों में भरा कुल 52 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी कार

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को जावद पुलिस की टीम मेड़की-अठाना रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर की ऑल्टो कार क्रमांक RJ-39-CA-5912 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से तीन बोरों में भरा 52 किलो डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जोधपुर जिले के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश पिता हड़मानराम विश्नोई (28), निवासी उचियारड़ा विश्नोइयों की ढाणी, थाना एयरपोर्ट, जिला जोधपुर तथा मनीष पिता दिनेश विश्नोई (19), निवासी ग्राम राजपुरिया, थाना लूणी, जिला जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी नेटवर्क और मामले में फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन एवं उनकी टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

टैग: Neemuch, Javad Police, Drug Smuggling, NDPS Act, Rajasthan, Madhya Pradesh Police

और पढ़ें: जावद की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम