गांधी भवन में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती: कांग्रेसजनों ने किया नमन

नीमच। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस के मोनू लोकस, ओम दीवान, गजेंद्र यादव, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, बबली तंवर, ब्रजेश मित्तल, पृथ्वी सिंह वर्मा, धर्मेंद्र परिहार, ब्रजेश सक्सेना और इकबाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।