नई विधा — नीमच न्यूज़

राहुल गांधी को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत : अमित शाह

राजनीति · नई दिल्ली · · नई विधा डेस्क

राहुल गांधी को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके कोई सत्ता हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने राहुल गांधी को विदेश यात्राओं के बजाय गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं समझने की सलाह दी।

हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के 'भारत समिट' का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कुछ ही दिनों में फिर विदेश चले जाएंगे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी आप जमीन पर आएं, गांवों में जाएं।" शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत विरोधी विचार रखकर दुनिया में देश को बदनाम करने का काम किया है।

भारत को बदनाम करके सत्ता नहीं मिलेगी

अमित शाह ने कहा कि भारत की सत्ता हासिल करने के लिए देश की छवि खराब करना सही रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हैदराबाद में भारत समिट आयोजित किया, जिसमें देशभर से वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को बुलाया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए।

केंद्र सरकार के कामकाज का किया जिक्र

शाह ने केंद्र सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि, औद्योगिक विकास, अंतरिक्ष, स्टार्टअप, रेलवे, हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क, नई शिक्षा नीति और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में 76 से 150 एयरपोर्ट तक पहुंचने और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार जैसे कार्य सरकार की उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके शासनकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

टैग: Amit Shah, Rahul Gandhi, Bharat Summit, Congress, Indian Politics, BJP, New Delhi, Political News

और पढ़ें: नीमच राजनीति समाचार — नेता, चुनाव और प्रशासन · नीमच न्यूज़ होम