नई विधा — नीमच न्यूज़

अठाना ए टीम बनी विजेता: नाथद्वारा को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

खेल · नीमच · · नई विधा डेस्क

अठाना ए टीम बनी विजेता: नाथद्वारा को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

अठाना। क्षेत्रीय ओड़ राजपूत समाज की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 14 नवंबर को रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में अठाना ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाथद्वारा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार रुपये

फाइनल के बाद अतिथियों ने विजेता अठाना ए टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता नाथद्वारा टीम को 11 हजार रुपये और शील्ड प्रदान की गई।

सेमीफाइनल में बेगूं और पाली बी को मिली हार

प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। बेगूं ने पाली ए को, अठाना ने कांकरोली को, नाथद्वारा ने अठाना बी को और पाली बी ने जोधपुर को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में अठाना ए ने बेगूं को और नाथद्वारा ने पाली बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में अठाना ए ने नाथद्वारा को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

कई टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में बेगूं, प्रतापपुर, कांकरोली, पाली, जोधपुर, नाथद्वारा, उदयपुर, अहमदाबाद और अठाना सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। आयोजन में भूर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, पप्पू पवार और राजनारायण सिंह चौहान सहित समाजजन उपस्थित रहे।

टैग: Athana, Cricket Tournament, Od Rajput Samaj, Cricket Final, Nathdwara, Sports News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच खेल समाचार · नीमच न्यूज़ होम