नई विधा — नीमच न्यूज़

अवैध मदिरा के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई: कई स्थानों पर दी दबिश

अपराध · नीमच · · नई विधा डेस्क

अवैध मदिरा के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई: कई स्थानों पर दी दबिश

नीमच पूर्व में अवैध मदिरा जब्त

नीमच पूर्व की टीम ने ग्राम खेतली-दवलई स्थित जय मां दी टी स्टॉल पर दबिश देकर 13 पाव देशी मदिरा प्लेन और एक पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके अलावा नीमच छावनी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान, चाल्दू और भंवरासा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के संबंध में लाइसेंसधारियों को आरोप पत्र जारी किए गए। मदिरा की रासायनिक जांच के लिए नमूने भी लिए गए।

मनासा में देशी शराब और बीयर जब्त

मनासा की टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान देशी तड़का ढाबा, हांसपुर फंटा और किराना दुकान मंडीपिपल्या सहित ग्राम हांसपुरा स्थित खुशवाह किराना दुकान पर कार्रवाई की गई।

हांसपुरा की दुकान से 11 पाव देशी मदिरा प्लेन, 4 पाव देशी मदिरा मसाला और स्ट्रांग ब्रांड की 8 कैन बीयर जब्त की गई। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

नीमच पश्चिम और जीरन में निरीक्षण

नीमच पश्चिम की टीम ने गश्त के दौरान कालिका ढाबा और फौजी ढाबा की तलाशी ली। वहीं कंपोजिट मदिरा दुकान जीरन एवं विट्ठलगढ़ का निरीक्षण किया गया। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित लाइसेंसधारियों को आरोप पत्र जारी किए गए। मदिरा की रासायनिक जांच के लिए नमूने भी लिए गए।

सिंगोली क्षेत्र में भी कार्रवाई

सिंगोली की टीम ने कंपोजिट मदिरा दुकान रतनगढ़ एवं डीकेन का निरीक्षण किया। यहां पाई गई अनियमितताओं के संबंध में लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी किए गए। रासायनिक जांच के लिए रतनगढ़ स्थित मदिरा दुकान से नमूना लिया गया।

जिलेभर में अभियान जारी रखने के निर्देश

जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की विभिन्न वृत्तों की टीमें शामिल रहीं।

विभाग के अनुसार, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में अभियान लगातार जारी रहेगा।

मंडी भाव: आज का मनासा मंडी भाव

टैग: Neemuch, Excise Department, Illegal Liquor, Excise Raid, Liquor Seizure, Madhya Pradesh, Neemuch News, Excise Action

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम