नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में पशुपालकों का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, दूध पर ₹10 बोनस और ₹11 प्रति फैट की मांग

नीमच · 13 अक्टूबर 2026

नीमच में जिला दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर के नेतृत्व में पशुपालकों और दुग्ध विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दूध का भाव, बोनस, बीमा, पशु आहार में मिलावट पर रोक और दुग्ध मंडी के लिए भूमि सहित 13 मांगें रखीं।