नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच टाउन हॉल में भक्ति और देशभक्ति गीतों की गूंज, 27 सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान

धर्म-संस्कृति · नीमच · · नई विधा डेस्क

नीमच टाउन हॉल में भक्ति और देशभक्ति गीतों की गूंज, 27 सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान

20 से अधिक बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में 20 से अधिक स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिव-पार्वती भजनों पर महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं, पांच से 21 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने जूडो-कराते की काता और सामूहिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योग व स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

भारतीय सेना की वेशभूषा में कलाकारों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेवाड़-मालवा की संस्कृति और भारतीय परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।

27 सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 27 प्रतिभाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को ट्रॉफी और तिरंगा दुपट्टा प्रदान किया गया।

CCI नयागांव के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और RBM भोपाल डांस ग्रुप ने भी कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ₹11 हजार की घोषणा

उद्योगपति एवं लायंस क्लब के जोन चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने सामाजिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ₹11 हजार की विकास निधि देने की घोषणा की। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच नगर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

गीतों पर झूमे दर्शक

विद्या जैन, बाबू तूफान और साथी कलाकारों ने ‘आजकल तेरे-मेरे प्यार के चर्चे’, ‘केसरिया बालम’, ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’ और ‘घूमर घूमे रे रानी सा’ सहित अनेक गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

सम्मानित प्रतिभाओं में बैंकॉक में मिस्टर एशिया पुरस्कार विजेता बॉडी बिल्डर अरबाज खान, क्रिकेट खिलाड़ी सक्षम जैन सहित संतोष चोपड़ा, बिलास चंद्र अग्रवाल, अनिल चौरसिया, आशा सांभर, आशीष अग्रवाल, भावना कांठेड़, पारस सोनी, मिर्जा इशरत बेग और अन्य समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबू तूफान और विद्या जैन ने किया।

टैग: Neemuch, Neemuch News, Cultural Program, Social Honour, Patriotic Songs, Indian Culture

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच धर्म-संस्कृति समाचार — त्योहार और आयोजन · नीमच न्यूज़ होम