|
नीमच। मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मंगलवार सुबह जावद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश ने दस्तक दे दी। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई यह बारिश लगातार दो घंटे तक चलती रही। बारिश इतनी तेज थी कि नदी-नालों में पानी बहने लगा। इससे पहले कई दिनों से तपन और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।सुबह 9:30 बजे के बाद जावद नगर में फिर से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो ठंडी हवाओं और बादलों के साथ मौसम को खुशनुमा बना रही है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी कम है। नौतपा की गर्मी पर बारिश ने पानी फेर दिया है और मौसम पूरी तरह से बदल गया है।बादल छाए रहने और रिमझिम बारिश के चलते दिनभर मौसम सुहावना बना रहने का अनुमान है। तेज हवाएं चलने से उमस भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा – बादल, ठंडी हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।मंगलवार को जावद के साथ-साथ रतनगढ़, मोरवन, रामपुरा, मनासा और आस-पास के क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है। खेतों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे किसानों को आगामी खरीफ फसलों की बुआई के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है।इस अचानक हुई बारिश ने जहां मौसम को ठंडा किया है, वहीं आमजन के चेहरों पर भी राहत और ताजगी लौट आई है। अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में मानसून समय पर और सक्रिय रूप से दस्तक दे।किरण नजर आई है।इस अचानक हुई बारिश ने जहां मौसम को ठंडा किया है, वहीं आमजन के चेहरों पर भी राहत और ताजगी लौट आई है। अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में मानसून समय पर और सक्रिय रूप से दस्तक दे सकता है। |
नीमच।
मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मंगलवार सुबह जावद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश ने दस्तक दे दी। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई यह बारिश लगातार दो घंटे तक चलती रही। बारिश इतनी तेज थी कि नदी-नालों में पानी बहने लगा। इससे पहले कई दिनों से तपन और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।सुबह 9:30 बजे के बाद जावद नगर में फिर से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो ठंडी हवाओं और बादलों के साथ मौसम को खुशनुमा बना रही है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से काफी कम है। नौतपा की गर्मी पर बारिश ने पानी फेर दिया है और मौसम पूरी तरह से बदल गया है।बादल छाए रहने और रिमझिम बारिश के चलते दिनभर मौसम सुहावना बना रहने का अनुमान है। तेज हवाएं चलने से उमस भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा – बादल, ठंडी हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।मंगलवार को जावद के साथ-साथ रतनगढ़, मोरवन, रामपुरा, मनासा और आस-पास के क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है। खेतों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे किसानों को आगामी खरीफ फसलों की बुआई के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है।इस अचानक हुई बारिश ने जहां मौसम को ठंडा किया है, वहीं आमजन के चेहरों पर भी राहत और ताजगी लौट आई है। अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में मानसून समय पर और सक्रिय रूप से दस्तक दे।किरण नजर आई है।इस अचानक हुई बारिश ने जहां मौसम को ठंडा किया है, वहीं आमजन के चेहरों पर भी राहत और ताजगी लौट आई है। अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में मानसून समय पर और सक्रिय रूप से दस्तक दे सकता है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |